फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme.

श्रावण के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
सावन के तीसरे सोमवार को बागेश्वर में सरयू नदी से गंगा जल लेने पहुंचे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। श्रावण के तीसरे सोमवार के दिन जिले के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा बागनाथ मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्रीपाठ, शिवार्चन कर सुुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। दोपहर बाद तक मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से ही बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्त उमड़ने लगे। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के पावन जल से स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सूर्योदय तक मंदिर भक्तों से खचाखच भर गया। लोगों ने लाइन में लगकर पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बैठे पंडितों और पुुरोहितों से सुख और समृद्धि की कामना के लिए पूजा भी करवाई। भक्तों की भारी भीड़ देखकर पंडितों के चेहरों पर भी रौनक दिखी। मंदिर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी के चलते लोगों को पूजा संपन्न कराने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

इधर कपकोट के शिवालय, कांडा के गोपेश्वर महादेव और दुग नाकुरी के शिवालय में भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में दोपहर बाद तक काफी रौनक देखी गई।

सावन के तीसरे सोमवार को बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी

सावन के तीसरे सोमवार को बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed