{"_id":"62683dcd1e45027e5737275e","slug":"cultural-programme-bageshwar-news-hld46073627","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलज्यू संदेश यात्रा आज पहुंचेगी कांडा और बागेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलज्यू संदेश यात्रा आज पहुंचेगी कांडा और बागेश्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कांडा। अपनी धरोहर संस्था के संयोजन में मुनस्यारी के धरतीधार से शुरू हुई गोलज्यू संदेश यात्रा बुधवार को कांडा और बागेश्वर पहुंचेगी। कांडा और बागेश्वर में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
यात्रा संयोजक भुवन कांडपाल और अपनी धरोहर संस्था के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अशोक लोहनी ने बताया कि बुधवार को यात्रा पांखू (पिथौरागढ़) के कोटगाड़ी (कोकिला) धाम होते हुए दोपहर में कांडा के मंतोली स्थित गोलू मंदिर पहुंचेगी। यहां पूजा-अर्चना की जाएगी। दोपहर करीब तीन बजे यात्रा बागेश्वर पहुंचेगी। बागेश्वर के मंडलसेरा बाईपास में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गोलज्यू का डोला ध्वज के साथ बागनाथ मंदिर पहुंचेगा। बागनाथ दर्शन के बाद यात्रा मां चंडिका मंदिर पहुंचेगी जहां पूजा-अर्चना की जाएगी। भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। रात्रि में मां चंडिका मंदिर में भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री लोहनी ने बताया कि यात्रा बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे गरुड़ के गोलू मंदिर को रवाना होगी। गरुड़ पुल के पास स्थित गोलू मंदिर में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। अल्प विश्राम के बाद यात्रा कौसानी होते हुए उदयपुर के गोलू मंदिर को रवाना होगी। यात्रा को देखते हुए मंगलवार को चंडिका मंदिर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यात्रा संयोजक भुवन कांडपाल और अशोक लोहनी ने लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।