{"_id":"6500a7d36e64f0413308a749","slug":"cultural-progamme-orgnised-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1442-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पोथिंग में नंदाष्टमी मेले की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पोथिंग में नंदाष्टमी मेले की तैयारी शुरू
Tue, 12 Sep 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। पोथिंग के मां भगवती मंदिर में 15 से 23 सितंबर तक नंदाष्टमी मेले (आठूं) का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारी जोरों से चल रही है। विधायक सुरेश गढ़िया ने मेले की तैयारी बैठक में हिस्सा लिया और मेले को भव्य बनाने में हरसंभव सहयोग करने की बात कही।
भगवती मंदिर पोथिंग में हर साल भाद्रपद महीने में नंदाष्टमी मेले का आयोजन किया जाता है। मेले का शुभारंभ 16 सितंबर को गोदान और गेहूं भरने की पारंपरिक रश्म से होगा। 17 से 19 सितंबर तक पूजा, अर्चना, सायंकालीन आरती और रात्रि जागरण होगा। 20 सितंबर को कुंड स्नान, गोदान, हवन, सायंकालीन आरती और रात्रि जागरण किया जाएगा। 21 सितंबर को मुख्य मंदिर में गोदान, पूजा अर्चना और जागरण होगा। 22 सितंबर को हवन, मंदिर में कदली वृक्ष का आमंत्रण, मूर्ति निर्माण, मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। इसी दिन रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 सितंबर को मुखार पूजन, दर्शन, पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक चांचरी के बाद मूर्ति विसर्जन और भंडारा आयोजित किया जाएगा।
मंदिर परिसर में हुई बैठक में समिति ने अब तक हुई तैयारियों पर चर्चा की। मेला शुरू होने से पूर्व अवशेष कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। विधायक गढ़िया ने कहा कि मंदिर को अब भव्य रूप मिल गया है। मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में पूर्व विधायक शेर सिंह गढि़या, जिपं सदस्य प्रभा गढ़िया, मंडल अध्यक्ष भुवन गढ़िया, क्षेपं सदस्य भूपेश गढ़िया, मंदिर कमेटी अध्यक्ष भूपाल सिंह आदि मौजूद रहे।