{"_id":"679289d059f83c31b701fa5c","slug":"cultural-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-112720-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: उत्तरायणी कौतिक में कुमाऊंनी गीतों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: उत्तरायणी कौतिक में कुमाऊंनी गीतों की धूम
Thu, 23 Jan 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कर्मी में आयोजित पांच दिनी उत्तरायणी मेला संपन्न हो गया है। अंतिम दिन कलाकारों और कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
समापन दिवस पर स्थानीय गांवों के लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कर्मी, वाछम, खाती आदि गांवों के कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत, संगीत और नृत्य से दर्शकों का मन मोहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच कपकोट और कर्मी की टीम के बीच हुआ।
कपकोट की टीम ने प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने पुरस्कार दिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह देव, मेला समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल, नारायण सिंह कर्म्याल आदि मौजूद रहे। संवाद