फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   cultural events in kanda mahotsav

ओ माता नंदा-सुनंदा तू दैंण है जाए..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
cultural events in kanda mahotsav
कांडा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तति देते कलाकार। - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। रामलीला मैदान कांडा पड़ाव में आयोजित तीन दिनी कांडा महोत्सव में लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। स्टार नाइट में हल्द्वानी से पहुंचे लोक गायक ने प्रभाकर जोशी ने लोगों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कांडा महोत्सव में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। वहां आमंत्रित कलाकारों ने अपने गीत और नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। प्रभाकर जोशी ने ‘चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आयी है...’ और ‘ओ माता नंदा-सुनंदा तू दैंण है जाए..’ गीत की प्रस्तुति दी। फागुन समिति के बैनर तले लच्छू एंड पार्टी ने ‘थल की बाजारा’ गाना गाया। इस पर मनोज पाठक का नृत्य मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन

स्टार नाइट में बागनाथ लोककला मंच की अजय चंदोला की टीम के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। रस्साकशी समेत झोड़ा, चांचरी देने के लिए भी तमाम लोग पहुंचे। गांव, शहर से आए दर्शक देर रात तक कार्यक्रम देखने के लिए डटे रहे। इसी के साथ रविवार रात महोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप टम्टा का किया स्वागत
कांडा (बागेश्वर)। कांडा महोत्सव के पर मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप टम्टा और विशिष्ट अतिथि चंदन राम दास उपस्थित रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रकाश नगरकोटी, सचिव दरपान सिंह धपोला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांडा के पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बागेश्वर की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद भंडारी, जिला पंचायत सदस्य पूजा आर्या, कपकोट के ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, भूपाल सिंह नगरकोटी, शेर सिंह धपोला, रणजीत बोरा, योगेश धपोला, सोनी माजिला, आलम मेहरा, जितेंद्र वर्मा, नवीन रौतेला, सुंदर सिंह गढ़िया, गुसाईं सिंह धपोला, आनंद धपोला, हीरा कर्म्याल आदि रहे।
स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
कांडा (बागेश्वर)। कांडा महोत्सव में स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। स्थानीय स्कूल और कॉलेजों से पहुंची टीमों ने महोत्सव में मनमोहक प्रस्तुति दी। हिमालया पब्लिक स्कूल चौकोड़ी के बच्चों ने कुमाऊंनी गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य किया। बालिका इंटर कॉलेज कांडा की छात्राओं ने फ्वां बागा रे... गाने पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। जीआईसी कांडा, बाजीरौट, स्यांकोट, विवेकानंद विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, एबडिएल, कंट्रीवाइड स्कूल के बच्चों ने भी धमाल मचाया।

महोत्सव में तहसील प्रशासन ने अलाव जलाए
कांडा (बागेश्वर)। महोत्सव में प्रशासन ने ठंड से बचाने के लिए राजस्व विभाग ने अलाव की व्यवस्था की। इससे मेले में आने वाले लोगों को ठंड से राहत मिली। एसडीएम योगेंद्र सिंह और तहसीलदार मैनपाल सिंह ने मेला परिसर में जले अलाव समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महोत्सव में सजी दुकानों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। मेले में लगे स्टालों में से लोग ऊनी शॉल, सिंदूर समेत अन्य वस्तुओं की खरीदारी की।

बागेश्वर के कांडा महोत्सव में उमड़ी भीड़।

बागेश्वर के कांडा महोत्सव में उमड़ी भीड़।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed