फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Crowd in Bageshwar Hospital

बागेश्वर जिला अस्पताल में इलाज कराने गढ़वाल से भी पहुंच रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Crowd in Bageshwar Hospital
बागेश्वर जिला अस्पताल में पर्ची कटाने को लाइन में लगे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल पर जिले की तीन लाख से अधिक की आबादी के साथ ही गढ़वाल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले के लोगों का भी दबाव है। अस्पताल में इन दिनों रोज सैकड़ों की संख्या में लोग इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। गढ़वाल के ग्वालदम, थराली, नारायणबगड़ क्षेत्र के लोग भी अस्पताल की सेवा ले रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 382 नए लोगों की ओपीडी हुई। करीब 60 मरीज पुराने डॉक्टरों ने देखे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल परिसर सुबह ही मरीजों से पट गया था। पर्ची कटवाने को लोगों की भीड़ लगी हुई थी। डॉक्टर अपने कक्षों में मरीजों की जांच कर रहे थे। मरीजों के लिए दवा लिख रहे थे। आवश्यक सुझाव दे रहे थे। अधिकतर मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम, कमर दर्द का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। अल्मोड़ा के ताकुला क्षेत्र और पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग क्षेत्र से भी कई मरीज आए थे। मरीजों ने अस्पताल से पर्याप्त दवा न मिलने की बात भी बताई। कहा कि उनको बाजार से कई दवाइयां खरीदनी पड़ी। दानपुर क्षेत्र से पहुंचीं महिलाओं ने कपकोट के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

सुबह 9:26 बजे
नारायणबगड़ चमोली गढ़वाल निवासी संत सिंह अपने बहू के इलाज के लिए चार हजार रुपये में वाहन बुक कर बागेश्वर जिला अस्पताल आए थे। उन्होंने बताया कि ग्वालदम, थराली से लोग इलाज कराने बागेश्वर आते हैं। वह बताते हैं कि अगर गरुड़ या ग्वालदम में अच्छे अस्पताल की सुविधा हो तो कुमाऊं और गढ़वाल के सीमांत में रहने वाले लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9:46 बजे
कपकोट के ग्राम बड़ेत निवासी धना देवी अल्ट्रासाउंड कराने जिला अस्पताल पहुंची थी। धना का कहना था कि कपकोट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन है, लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं होते। जिला मुख्यालय में अल्ट्रासाउंड होते हैं। दूरदराज के लोगों को बागेश्वर आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सुबह 10:04 बजे
कपकोट के लखनी निवासी नीमा देवी इलाज के लिए बागेश्वर जिला अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने डॉक्टर को दिखाया। बताया कि उन्हें कुछ दवाइयां अस्पताल से मिली। कुछ बाजार से खरीदनी पड़ी। नीमा का कहना था कि सरकारी अस्पतालों में सारी दवाइयां मिलनी चाहिए।

अस्पताल में रोज करीब 400 लोग इलाज कराने के लिए ओपीडी में पहुंच रहे हैं। सभी लोगों की जांच कर दवा दी जा रही है। अस्पताल में सारी दवाएं उपलब्ध हैं। बाहर से दवा मंगाने के मामले की जांच की जाएगी। - डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस, जिला अस्पताल, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed