{"_id":"609197408ebc3e8da825ab25","slug":"crop-damage-in-dug-nakuri-bageshwar-news-hld42341873","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगनाकुरी में ओलावृष्टि से फल और सब्जियों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगनाकुरी में ओलावृष्टि से फल और सब्जियों को नुकसान
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में इस माह अच्छी बारिश हो रही है। मंगलवार को भी कई जगह बारिश हुई जबकि दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। इस कारण फल और सब्जियों को नुकसान हुआ है।
वहीं जिला मुख्यालय में भी शाम के समय से हल्की बारिश का दौर चला। रोजाना हो रही बारिश से लोगों को मई महीने में पड़ने वाली भीषण गर्मी से भी निजात मिल रही है।
मंगलवार सुबह हल्के बादल थे। दोपहर बाद एकाएक मौसम ने करवट बदली और दुग नाकुरी क्षेत्र में काले बादल छाने से दिन के समय ही रात सा अहसास होने लगा। शाम के समय तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे।
विज्ञापन
ओलावृष्टि से रीमा, धरमघर, पचार, किड़ई, जलमानी, बीसा, महोली, बनलेख आदि क्षेत्रों में मौसमी सब्जियों लौकी, तोरई, कद्दू, चौलाई, बींस, उगल सहित आम, आड़ू, खुबानी आदि फलों को भी नुकसान हुआ है।
बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से परेशान किसानों मदन सिंह, जोत सिंह, भुवन चंद्र, महेश सिंह, हरीश सिंह आदि ने कहा कि जाड़ों में बारिश नहीं हुई लेकिन मई में मौसम किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहा है। किसानों ने प्रशासन से ओलावृष्टि के नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।