फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two arrested on charges of assault entered the house

घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Wed, 06 Jul 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 06 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 बिलौना कस्बे में दो युवकों ने घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट कर दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल निवासी पूरन बहादुर अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बिलौना में रहता है। मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत चौरा निवासी रोहित और मंडलसेरा निवासी ललित सिंह ने पूरन बहादुर के घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट से पूरन बहादुर का एक दांत टूट गया। बुधवार को पीड़ित पूरन बहादुर की पत्नी लक्ष्मी देवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 325, 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बागेश्वर में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों से आम जनता में भय बना हुआ है। मारपीट, छेड़छाड़, बलात्कार का प्रयास और चोरियों की घटनाओं से लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed