{"_id":"829954bed3eb7dc17226ee85b376b7bd","slug":"the-mysterious-disappearance-of-the-house-was-a-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई बच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई बच्ची
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां से आठ किमी दूर गरुड़ मार्ग स्थित कमेड़ी गांव से तीन साल की बालिका मंगलवार की शाम रहस्यमय ढंग से लापता हो गई।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले सहित तमाम आशंकाओं के चलते पुलिस कर्मी और ग्रामीण खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन अभी तक बालिका का कोई सुराग नहीं मिला है। एसपी एनएस नपलच्याल इस अभियान की नेतृत्व कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार कमेड़ी निवासी चंदन सिंह रौतेला की तीन साल की पुत्री आयुषि मंगलवार शाम साढे़ तीन बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह नपलच्याल और कोतवाल हरक सिंह फिरमाल शाम को ही दल बल के साथ वहां पहुंच गए थे।
तेंदुए के हमले अथवा दुर्घटना की आशंका के चलते पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रात भर इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
बुधवार को प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह और वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट आदि भी वहां गए। एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम अभी लगातार खोजबीन में जुटी हैं। चंदन सिंह दिल्ली में कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई शिव सिंह रौतेला ने यहां कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन