{"_id":"56f817464f1c1b4b42f14ff3","slug":"surveillance-will-help-the-police-to-catch-the-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद लेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद लेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
होली में कपड़ा व्यापारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद ले रही है। पुलिस ने व्यापारी के घर से फिंगर प्रिंट भी लिए।
बता दें कि होली पर दिल्ली गए कपड़ा व्यापारी ललित कक्कड़ के मजियाखेत स्थित घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवरात सहित चार लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर लिया था। व्यापारी के लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए व्यापारी के घर से फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन
रविवार को सीओ धनी राम ने भी पीड़ित व्यापारी के घर पहुंचकर निरीक्षण किया। मामले की जांच कर रहे एसआई एमसी पलड़िया ने बताया कि दो-तीन संदिग्धों से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। घटना की रात इस क्षेत्र में जिन मोबाइल फोनों से बातचीत हुई होगी वह फोन नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। मौके से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन