फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rs two lakh seized illegal liquor

दो लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी

Fri, 18 Sep 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 18 Sep 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

बुधवार शाम पुलिस ने बिना नंबर की एक डेस्पर लग्जरी कार से दो लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन चालक और उसके एक अन्य साथी को दबोच लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने वाहन को जब्त करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। पुलिस को चालक के पास डीएल भी नहीं मिला है। शराब हरियाणा से अवैध रूप से लाई जा रही थी।

थानाध्यक्ष एसपी रायपा ने बताया कि बुधवार को भयूं गडेरा सड़क के खड़िया गोदाम के पास बगैर नंबर की डेस्पर लग्जरी कार की जांच पड़ताल के दौरान कार के पीछे वाली सीट और डिग्गी में बोरों में भरकर 50 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। शराब प्लास्टिक की बोतलों में पैक थी, जिसमें ब्लाक हार्स रम हरियाणा लिखा हुआ था।
विज्ञापन


चालक दीप प्रकाश पुत्र हरीश लाल निवासी भटखोला हल निवासी गुफा मंदिर बीर भट्टी नैनीताल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि हल्द्वानी में गरुड़ निवासी ध्यान सिंह और हरियाणा निवासी शंभू ने उसे पांच हजार रुपये दिए और वाहन को कपकोट पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस को यह भी बताया कि अल्मोड़ा से पुरड़ा रामपुर गरुड़ निवासी दयाल राम उसके साथ हो लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

 चालक के पास डीएल नहीं होने पर उसका एमबी एक्ट के तहत भी चालान किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजने की कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि गाड़ी से एजेंसी का वाहन का कागज मिला है।


इसमें वाहन स्वामी का नाम जोगेंद सिंह निवासी रोहतक हरियाणा लिखा हुआ है। वाहन को जब्त करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।

शराब पकड़ने वाली टीम मेें हेड कांस्टेबल जगत रैंकोली, कांस्टेबल गोविंद सिंह, प्रताप सुयाल, कृष्ण कुमार और प्रताप बजेली आदि शामिल थे।

इधर एसपी एनएस नपलच्याल अवैध शराब बरामद करने में मिली सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने पुलिस से अवैध शराब के खिलाफ अभियान और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed