फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Posco accused pleaded guilty to the act

पास्को अधिनियम में दोषी पाया गया आरोपी

Wed, 28 Oct 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Wed, 28 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

जिला सत्र न्यायाधीश डा. जीके शर्मा ने पास्को अधिनियम में एक आरोपी पर दोष सिद्ध किया है। इस मामले में राजस्व पुलिस गरुड़ ने 13 मार्च को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभियुक्त इस समय जेल में है। सजा के मामले में 29 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


पीड़िता 15 वर्षीया बालिका के पिता ने गरुड़ के राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक को 13 मार्च को एफआईआर दी थी। जिसमें कहा गया है कि 11 मार्च को उनकी पुत्री अचानक गायब हो गई थी। खोजबीन करने पर पता चला कि उसे लीली निवासी अपने साथ ले गया है। उस पर बालिका के साथ दुराचार का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (1) और  पास्को अधिनियम की धारा चार के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की। राजस्व पुलिस ने 15 मार्च को अभियुक्त को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसे न्यायालय से जमानत मिल गई, लेकिन जमानत का दुरुपयोग करने के कारण उसकी जमानत रद हो गई और उसे फिर से जेल भेज दिया गया। इसके बाद से वह जेल में ही है। इस बीच मामला विशेष सत्र न्यायालय में चला।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष अभियोजक पास्को एडवोकेट डीके जोशी ने बालिका का मेडिकल करने वाले डाक्टर और पुलिस के विवेचक सहित कुल सात गवाह न्यायालय में परीक्षित कराए। अभियुक्त से ताल्लुक रखने वाले तीन अन्य लोगों को भी न्यायालय में तलब किया गया।


 बुुधवार को जिला सत्र न्यायाधीश डा. जीके शर्मा ने इस मामले में सुनवाई की। पत्रावली और साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद उन्होंने अभियुक्त हरीश कुमार को दोषी करार दिया। तीन अन्य को भी दोष मुक्त किया गया। इस मामले में सजा की सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed