{"_id":"5a4131194f1c1b5c248b492d","slug":"one-arrested-with-two-kg-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरस तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक चरस तस्कर को दो किलो चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी सामा क्षेत्र के गोगिना का रहने वाला है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से आरे बाइपास के पास एक व्यक्ति के बड़ी मात्रा में चरस ले जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
इस पर एसआई मोहन पलड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल आरे बाइपास पहुंची। मौके पर खड़े संदिग्ध के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से दो किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पकड़ा गए व्यक्ति की पहचान उत्तम सिंह निवासी पोरीवला गोगिना (सामा) के रूप में हुई है। चरस तस्कर को पकड़ने वाली टीम में महेंद्र जरमाल, हेम मठपाल, जीवन चुफाल, संदीप अधिकारी शामिल थे। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चरस को बागेश्वर में ही बेचने की बात स्वीकारी है। वह यहां पर चरस के लिए खरीददार ढूंढ रहा था।
विज्ञापन