फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   missing boy found dead in the forest

जिस बेटे को सात दिन से तलाश रहे थे उसका शव जंगल में लटका मिला

Thu, 17 Jan 2019 10:54 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Thu, 17 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
missing boy found dead in the forest
मनीष कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वज्यूला गांव से सात दिन पूर्व लापता किशोर का सड़ागला शव नौगांव के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। मृतक के पिता ने पुत्र की हत्या या फिर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


 पुलिस चौकी क्षेत्र डंगोली के वज्यूला गांव निवासी मनीष कुमार (17) पुत्र अनिल कुमार पदम सिंह परिहार राइंका वज्यूला में 11वीं का छात्र था। 11 जनवरी को वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला।  13 जनवरी को अनिल ने डंगोली पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नौगांव के ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ से किशोर का शव लटका देखा। सूचना पर पुलिस और वज्यूला के ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त मनीष के रूप में की। थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।  मृतक के पिता अनिल कुमार ने अपने पुत्र की हत्या या फिर उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की आशंका जताई है। मृतक के पिता मजदूरी करते है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष ने हत्या हुई या उसने आत्महत्या की
गरुड़ (बागेश्वर)। पुलिस चौकी डंगोली से लापता मनीष की संदेहास्पद मौत के मामले में बैजनाथ थाना पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस शीघ्र मनीष की कॉल डिटेल निकालेगी। मृतक के पिता अनिल कुमार का कहना है कि मनीष को 11 जनवरी को एक फोन आया। फोन पर बातचीत करने के बाद वह चप्पल में ही घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसके पिता ने उसका फोन चेक किया। उसके फोन में सारे नंबर डिलिट थे। अनिल कुमार का कहना है कि मनीष के प्रेम प्रसंग के बारे में हमें कोई जानकारी है। उसकी या तो हत्या की है या फिर उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया है। इलाके में चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। टैक्सी यूनियन गरुड़ के उपाध्यक्ष कमल पंत  और वज्यूला क्षेत्र के लोगों ने  पुलिस से मामले की  गहराई से जांच करने की मांग  है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed