{"_id":"58dbe9bd4f1c1bf64c63e112","slug":"killing-of-son","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाबालिग बेटी से अवैध संबंधों का खुलासा होने पर बेटे की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बेटी से अवैध संबंधों का खुलासा होने पर बेटे की हत्या की
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट के एक गांव में 26 जनवरी को हुई युवक की मौत के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अपनी नाबालिग बेटी के साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से आरोपी ने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 302 के तहत गिरफ्तार हो चुके आरोपी पर पुलिस अब पॉक्सो के तहत भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
कपकोट थाने में 17 मार्च को एक गांव की महिला ने अपने ही पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को भविष्य में अपने पति से उसको और उसके बच्चों को खतरा बताते हुए शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की थी। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद कपकोट के एसओ मदन मोहन जोशी ने मामले की जांच कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी के अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से अवैध संबंध थे। छोटी बहन के साथ पिता को आपत्तिजनक हालत में देखने पर 17 वर्षीय बेटे ने इसका विरोध किया। अवैध संबंधों का खुलासा होने के भय से आरोपी पिता ने अपने बेटे को बुरी तरह से पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अब पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसकी नाबालिग बेटी का मेडिकल कराने के साथ ही बयान भी दर्ज किए जाएंगे।