{"_id":"59cd27da4f1c1bd7538b4d02","slug":"information-about-atms-to-fly-61-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम की जानकारी मांग खाते से 61 हजार उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम की जानकारी मांग खाते से 61 हजार उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने एटीएम नंबर पूछकर एक पूर्व फौजी के खाते से 61 हजार रुपये निकाल लिए। पूर्व फौजी ने बागेश्वर कोतवाली में तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को मेहनरबुंगा निवासी एवं पूर्व फौजी नंदन राम के मोबाइल में एक फोन आया। फोन उनकी बेटी ने रिसीव किया। साइबर ठगों ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए एटीएम बंद होने की बात कहकर नंबर मांग लिया।
ठगे जाने से अनजान उनकी पुत्री ने एटीएम कार्ड की पूरी डिटेल बता दी। कुछ ही समय बाद साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 61 हजार रुपये की रकम उड़ा ली। मोबाइल पर मेसेज आने पर जब खाते से हजारों की रकम निकाले जाने का पता चला तो पूर्व फौजी सन्न रह गए।
उन्होंने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। साइबर ठगी के बागेश्वर जिले में ही दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। बैंक और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक कभी भी कार्ड या खातों से संबंधित डिटेल नहीं मांगता है।
विज्ञापन
इस तरह का फोन आने पर लोगों को अपने बैंक खाते या एटीएम से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं देनी चाहिए। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। लोगों को इसके लिए जागरूक होना होगा।