फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   five kg charas recovered, four arrested

साढ़े पांच किलो चरस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Feb 2019 10:50 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Thu, 21 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
five kg charas recovered, four arrested
चरस के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

काफलीगैर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर साढ़े पांच किलो चरस बरामद की है। गिरफ्तार किए गए लोगों की योजना बड़े शहरों में इस चरस को बेचने की योजना थी। तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी सीज किया गया है। 

विज्ञापन


काफलीगैर पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह बागेश्वर से आ रहे वाहन संख्या यूपी 25-सीडी 0349  स्विफ्ट डिजायर  को रोका। वाहन की चेकिंग के दौरान चार युवकों के पास से साढ़े पांच किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार चारों युवकों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

  • अभिनंदन सिंह निवासी वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर,
  • शिवम राठी निवासी ग्राम गोरा लोकनाथपुर थाना मीरगंज जिला बरेली
  • संदीप कुमार ग्राम व पोस्ट सलावा थाना सलावा जिला मेरठ
  • शोभित शर्मा  निवासी ग्राम बहरौली थाना मीरगंज जिला बरेली


लंबे समय से कर रहे हैं चरस तस्करी
बागेश्वर। पुलिस ने बताया कि चरस तस्करी में पकड़े गए आरोपी लंबे समय से तस्करी में लिप्त रहे हैं। पूछताछ में चारों ने बताया कि वह कई सालों से इस धंधे में लिप्त हैं। पहाड़ से चरस ले जाकर मैदानी जिलों में बेचने का कार्य करते हैं। पुलिस ने बताया कि तस्करों के तार अंतरराज्जीय गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से चरस ले जाकर रुद्रपुर,बरेली,मेरठ सहित यूपी के अन्य जिलों में ऊंचे दामों पर बेचने का कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed