फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Depending on card members accused of stealing

चोर निकला आधार कार्ड बनाने वाला

Sun, 21 Jun 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 21 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Depending on card members accused of stealing

पावर कारपोरेशन दफ्तर और आजीविका कार्यालय से कंप्यूटर और अन्य सामानों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में चोरी के सामान के साथ पुलिस ने आधार कार्ड बनाने वाली एनजीओ के एक स्थानीय कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


चोरी के मामलों का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम को डीआईजी ने पांच हजार, एसपी ने ढाई हजार और सीओ धनीराम ने एक हजार रुपए का नगद ईनाम देने की घोषणा की है। करीब दो माह पूर्व पावर कारपोरेशन के कार्यालय में और आजीविका परियोजना के  कार्यालय में चोरी हुई थी।
विज्ञापन


दोनों ही स्थानों से एक-एक कंप्यूटर सेट चुराए गए थे। तब से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। शुक्रवार शाम कोतवाली पुलिस ने मामले में नामती चेटा बगड़ गांव निवासी हयात सिंह कोश्यारी को हिरासत में ले लिया। उसके पास से दोनों जगह हुई चोरी के कंप्यूटर सेट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक उसके कठायत बाड़ा स्थित कमरे से यह सामान बरामद हुआ। कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि हयात कोश्यारी यहां आधार कार्ड बनाने वाले एक एनजीओ में काम करता है। चोरी के एक कंप्यूटर में उसने सौ लोगों के आधार कार्ड भी बनाए थे।

कोतवाल के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में चोरी के कुछ अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। पूर्व में वह शराब की तस्करी के मामले में भी पकड़ा गया था। उसके खिलाफ धारा 457/380 और 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाल सहित एसएसआई प्रतिमा भट्ट, एसआई रेवती नंदन आदि शामिल थे।

हयात कोश्यारी पहले बिजली के बिल जमा करने का भी काम करता था। चोरी के वक्त उसकी लापरवाही से किसी का बिल पावर कारपोरेशन कार्यालय में गिर गया। पुलिस ने इस बिल से जुड़े उपभोक्ता से पूछा तो बताया गया कि उन्हाेंने जमा करने के लिए यह बिल हयात को दिया था।


 इसी के आधार पर पुलिस उस तक पहुंची। वह चोरी के वक्त दरवाजे तोड़ने के लिए हर बार लोहे की अलग-अलग गैंदियों (कुदाल की तरह) का प्रयोग करके वहीं फेंक देता था। पुलिस ने दो गैंदियां भी बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed