फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Beaten by the son-in-law

मायके गई पत्नी और सास-ससुर को डंडे से पीटा

Wed, 24 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Wed, 24 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Beaten by the son-in-law
दामाद ने पीटे सास-ससुर - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। बहुली निवासी एक युवक ने मायके गई पत्नी और अपने सास-ससुर को डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमले में सास-ससुर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक जिले के बहुली निवासी शोभा देवी अपने मायके रवाईखाल मंगरूपहरी गई थी। आरोप है कि सोमवार की शाम को शोभा देवी के पति राजेंद्र प्रसाद ने ससुराल पहुंचकर पत्नी के साथ मारपीट कर दी। बेटी के बीच बचाव में आए सास-ससुर पर भी उसने डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस हमले में धर्मराम और भागुली देवी के सिर में गंभीर चोटें आई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों के मौके पर आने के बाद राजेंद्र प्रसाद वहां से चला गया। ग्रामीणों ने घायल धर्मराम, भागुली देवी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के सिर में टांकें लगे हैं। राजेंद्र प्रसाद की पत्नी शोभा देवी ने मंगलवार को अपने पति के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसएसआई प्रतिमा भट्ट कर रही हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपी टैक्सी चालक बताया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed