{"_id":"5b5cba024f1c1ba61f8b5a42","slug":"91532803586-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रयू में महिला बही, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रयू में महिला बही, मौत
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। उफनाई सरयू से रेत निकालना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। उफनाई नदी में बहने से महिला की मौत हो गई। महिला नेपाली मूल की थी और यहां परिजनों के साथ मजदूरी करती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार शाम आरे में बसंती (35) पत्नी दिनेश भंडारी अपने कुछ साथियों के साथ सरयू से रेत निकाल रही थी। तभी वह उफनाई सरयू की चपेट में आकर बह गई। महिला के नदी में बहने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय निवासी भी महिला को बचाने के लिए नदी की ओर दौड़ पड़े। विकास भवन के पास कुछ युवक अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। इनमें स्थानीय निवासी एडवोकेट नवीन परिहार, गोविंद सिंह गढ़िया, अखिल ओली, गणेश बिष्ट, खड़क सिंह, पूरन सिंह आदि थे। इसके बाद महिला को नदी से बाहर निकाला गया। अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मजदूर की रहस्यमय मौत
बागेश्वर। सड़क निर्माण का काम कर रहे एक मजदूर की रहस्यमय हाल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को हल्द्वानी के देवलचौड़ निवासी मजदूर विक्रम कश्यप (42) पुत्र राम कश्यप बैड़ी-रेखोली में सड़क निर्माण का काम कर रहा था। इस बीच उसका फोन आया। वह फोन पर बात करते-करते ही जमीन पर गिर पड़ा। साथी मजदूर विक्रम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन