{"_id":"59397f404f1c1bd80e8b458d","slug":"81496940352-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक युवक का पैर टूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई बाइक युवक का पैर टूटा
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, युवक का पैर टूटा
बागेश्वर। बागेश्वर-रीमा मोटर मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में युवक का पैर टूट गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाल ने भी दुर्घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
करुली निवासी कमल खेतवाल अपनी बाइक से घर को जा रहा था। शाम पांच बजे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। बाइक और पेड़ के बीच में फंसने से उसका पैर टूट गया। जबकि पीछे बैठे दूसरे सवार को हल्की फुल्की चोट आई। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाल टीआर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।