{"_id":"5a83177e4f1c1b9b248b4d97","slug":"71518540670-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को धमकी देने वाले का पुलिस ने किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को धमकी देने वाले का पुलिस ने किया चालान
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बस स्टेशन के व्यापारी ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। व्यापारी चंदन सिंह के अनुसार सोमवार की रात वह अपने एक साथी के साथ घर को लौट रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे धारदार हथियार से मारने की धमकी दी। उसके साथी द्वारा बीच बचाव करने पर उसकी जान बच सकी।
व्यापारी के अनुसार इस घटना के बाद से उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान-माल का भय बना हुआ है। व्यापारी की तहरीर के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति का पुलिस एक्ट में चालान किया है।