फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बारात के प्रीतिभोज में हुई हर्ष फायरिंग, अफरातफरी

बारात के प्रीतिभोज में हुई हर्ष फायरिंग, अफरातफरी

Sat, 10 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बारात के प्रीतिभोज में हुई हर्ष फायरिंग, अफरातफरी
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में बारात के प्रीतिभोज में कई राउंड गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। पुलिस गोलियां चलने की जानकारी होने से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मारपीट की सूचना मिलने पर कुछ युवकों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को कपकोट तहसील मुख्यालय के एक गांव में बारात का प्रीतिभोज चल रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे के आसपास पार्टी में नाच रहे युवकों ने रिवाल्वर से हवा में छह-सात राउंड गोलियां चलाईं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कुछ युवक नशे में धुत थे। हादसा होने के डर से पार्टी में मौजूद लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


शनिवार को यह विषय तहसील मुख्यालय में खासी चर्चा का विषय बना रहा। कपकोट थाना पुलिस ने भी बारात की पार्टी में हुए घटनाक्रम को लेकर कुछ युवकों को थाने बुलाकर पूछताछ की। हालांकि पुलिस ने पार्टी में गोलियां चलने की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपकोट के थानाध्यक्ष यूआर आर्या ने बताया कि बारात की पार्टी में गोलियां चलने के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। कुछ युवकों को मारपीट और झगड़े की सूचना पर थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। उनका कहना है कि पार्टी में गोलियां चलने के मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed