फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मैक्स से भिड़ी बाइक, बाइक में सवार दो घायल

मैक्स से भिड़ी बाइक, बाइक में सवार दो घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मैक्स से भिड़ी बाइक, बाइक में सवार दो घायल
बागेश्वर। अल्मोड़ा से बागेश्वर की तरफ आ रही बाइक जोशीगांव के पास सामने से आ रही बोलेरो वाहन से टकरा गई। बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों का छानी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन


झिरौली पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह एवेंजर बाइक (यूके/02/ए/4462) अल्मोड़ा से बागेश्वर की ओर आ रही थी। बाइक में बागेश्वर के मंडलसेरा निवासी सूरज कुमार(24) पुत्र नारायण राम और प्रदीप कुमार(23)पुत्र बाबू राम सवार थे। जोशीगांव के पास पहुंचते ही बाइक बागेश्वर से अल्मोड़ा की ओर जा रही बोलेरो (यूके02टीए1610) से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत निकटवर्ती छानी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया। मरहम पट्टी के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि बोलेरो और बाइक सवार में आपसी समझौता हो गया था जिसके चलते मुकदमा कायम नहीं किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों घायलों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed