{"_id":"5a4a664f4f1c1b156b8bf851","slug":"191514825295-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने राइंका कपकोट के एनसीसी कक्ष में बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने राइंका कपकोट के एनसीसी कक्ष में बोला धावा
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। थर्टी फर्स्ट की रात चोरों ने राजकीय आदर्श इंका कपकोट के एनसीसी कक्ष का ताला तोड़कर वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर लिया। एनसीसी प्रभारी ने चोरी की घटना की रिपोर्ट पुलिस में दी है। अभिभावकों ने विद्यालय में हुई चोरी की निंदा की है। उन्होंने पुलिस से चोरी का खुलासा शीघ्र करने की मांग की है।
रविवार रात चोरों ने राइंका के एनसीसी के कक्ष पर लगे ताले को तोड़ दिया। चोरों ने वहां रखा सामान चुरा लिया। विद्यालय में रात को चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। सोमवार सुबह चतुर्थकर्मियों ने विद्यालय पहुंचकर एनसीसी कक्ष पर लगा ताला टूटा हुआ देखा।
सूचना मिलने पर एनसीसी प्रभारी कुंदन लाल ने पुलिस में घटना की रिपोर्ट दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीटीए अध्यक्ष महिमन कपकोटी ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।