फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई करें

धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई करें
बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में हुई मासिक स्टाफ बैठक में विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम रंजना राजगुरु ने सत्र न्यायालय, एसडीएम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके न्यायालयों में जो भी वाद लंबित हैं, उनका तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को राजस्व वादों के निस्तारण में भी तेजी लाने और धोखाधड़ी के मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए ओवररेट पर शराब की बिक्री करने वाले अनुज्ञापियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने को कहा। जिला पूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने रेस्टोरेंट, ढाबों और होटलो में अवैध रुप से घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग से समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण कर मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये लोग रहे बैठक में मौजूद
बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, कपकोट प्रमोद कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, तहसीलदार मैनपाल सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवजीज खलीक, बलवंत देवडी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed