{"_id":"5cf2be46bdec22077f3ae93f","slug":"15594123409-bageshwar-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस से चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस पर वाहन चेकिंग के दौरान सैलानियों, वाहन चालकों से अभद्रता का आरोप लगाया है। वाहन स्वामी ने पुलिस की अभद्रता की शिकायत एसपी लोकेश्वर सिंह से भी की है।
पिथौरागढ़ निवासी चंद्रशेखर अपनी कार संख्या यूके 05 7202 से बागेश्वर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे थे। इस बीच कांडा में पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने वाहन स्वामी से गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा। इस पर उन्होंने सभी दस्तावेज दिखा दिये। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने सीट बेल्ट नहीं पहनने की बात कहते हुए चालान कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से कहा चालान दे दीजिए वह अभी शुल्क नहीं जमा कर सकते हैं। आरोप है कि इस पर चेकिंग कर महिला पुलिस अधिकारी बिफर गई। चेतावनी दी कि वह बिना शुल्क जमा किए नहीं मानेगी। अंत में उन्होंने सौ रुपये का शुल्क जमा किया। पीड़ित ने घटना की शिकायत एसपी लोकेश्वर सिंह से की है।
चार वाहन सीज, 13 का चालान
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात को सरयू पुल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन और वाहन का दस्तावेज नहीं होने पर एक सीज किया गया। वहीं नियमों के उल्लंघन पर 13 वाहनों का चालान कर 900 रुपये शुल्क वसूला गया है। ब्यूरो