फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डस्टर कार खाई में गिरी एक की मौत तीन घायल

डस्टर कार खाई में गिरी एक की मौत तीन घायल

Fri, 09 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
डस्टर कार खाई में गिरी एक की मौत तीन घायल
कांडा/बागेश्वर। कांडा पड़ाव से स्टेशन बाजार को जा रही एक डस्टर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह कांडा के थर्प निवासी 48 वर्षीय पूर्व फौजी आनंद सिंह नगरकोटी पुत्र हयात सिंह किसी काम से कांडा पड़ाव आए थे। दिन में घर लौटते समय उनकी कार में गांव के ही तीन लोग बैठ गए। कांडा पड़ाव से कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर लगभग 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में आनंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और चंदन कुमार पुत्र तिल राम, महेश राम पुत्र कुशल राम और सरुली देवी पत्नी तिल राम घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में डॉ.हरीश पोखरिया ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। तीनों घायलों का बागेश्वर जिला अस्पताल मेें उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्रैश बैरियर होता तो नहीं होता हादसा
कांडा। कांडा पड़ाव और स्टेशन रोड के जिस मोड़ से डस्टर वाहन खाई में गिरा वहां पर लंबे समय से क्रैश बैरियर क्षतिग्रस्त पड़ा है। बैरियर का यदि समय पर सुधार किया गया होता तो वाहन टकराकर सड़क पर ही रुक जाता और वाहन स्वामी की जान बच जाती, लेकिन विभाग द्वारा महीनों से क्षतिग्रस्त बैरियर को ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांडा की 108 खराब, घायलों को बागेश्वर से लेने आई एंबुलेस
कांडा (बागेश्वर)। आपातकाल में लोगों की बड़ी उम्मीद बन चुकी 108 चिकित्सा सेवा स्वयं बीमार है। कांडा की 108 सेवा खराब होने के चलते बागेश्वर से एंबुलेंस बुलानी पड़ी, जिस कारण सड़क दुर्घटना के घायलों को एक घंटे की देरी से अस्पताल पहुंचाया गया।

कांडा का 108 वाहन खराब होने और घायलों को ले जाने के लिए जिला मुख्यालय से दूसरा वाहन भेजने की बात कही गई। कांडा अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया ने बताया कि यहां पर वाहन खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। इधर जिला पंचायत सदस्य गोपाल राम, आलम मेहरा, वीरेंद्र नगरकोटी, जगदीश वर्मा, प्रकाश पांडे आदि लोगों ने एंबुलेंस में आई खराबी को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed