फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   खुलेआम घूम रहे जिला बदर के आरोपी

खुलेआम घूम रहे जिला बदर के आरोपी

Thu, 15 Nov 2018 11:43 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खुलेआम घूम रहे जिला बदर के आरोपी

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर गुंडा एक्ट में निरुद्ध किए गए दो आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस अभी तक इन्हें जिला बदर नहीं कर पाई है। जबकि मतदान में सिर्फ दो ही दिन बचे हैं।
बागेश्वर निकाय में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की थी। डीएम ने गुंडा एक्ट की अनुशंसा के साथ ही आरोपियों के जिला बदर के आदेश दिए थे। इसके तहत आरोपियों का निर्धारित समय तक क्षेत्र में प्रवेश निषिद्ध है। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों केे जिला बदर नहीं कर पाई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इन पर निकाय चुनाव में आपराधिक दखल या फिर किसी गड़बड़ी की आशंका है। इस मामले में एसपी मुकेश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सात आरोपियों को समन तामील नहीं
बागेश्वर। निकाय चुनाव के बीच अदालत से जारी किए गए सात गैर जमानती समन अब तक तामील नहीं हुए हैं। पुलिस इन मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत पेश नहीं कर पाई है। गैर जमानती मामले के आरोपियों के पुलिस गिरफ्त में न आने से निकाय चुनाव में गड़बड़ी की आशंका बनी है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अदालत से 12 गैर जमानती समन जारी हुए थे। इसमें से एक ही समन तामील हुआ। पुलिस चार आरोपियों के घर पर समन थमा आई। जबकि बाकी सात समन अभी तक तामील नहीं हुए। मतदान में दो दिन बचे हैं। लेकिन आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं है। इस मामले में एसपी का कहना है कि आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed