फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   फांसी पर लटकी मिली महिला

फांसी पर लटकी मिली महिला

Thu, 05 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटकी मिली महिला
बागेश्वर। एक महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला। इसमें महिला ने आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र किया है। शव कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


तुपेड़ निवासी चंचल सिंह का परिवार यहां सैंज में विक्रम टंगड़िया के मकान में किराए पर रहता है। दूसरी पत्नी नीलिमा (35) और पहली पत्नी हेमा के दो बच्चे भी साथ में रहते हैं जबकि पहली पत्नी हेमा तुपेड़ स्थित पुश्तैनी घर पर रहती है। बृहस्पतिवार दोहपर बच्चे स्कूल से घर लौटे तो नीलिमा ने दरवाजा नहीं खोला। बच्चों ने पास ही रहने वाली नीलिमा की विवाहित छोटी बहन ललिता को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


ललिता ने भी काफी कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर उसने चंचल सिंह और पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर देखा कि नीलिमा पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। हालांकि सुसाइड का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं बीमारी के चलते तो नहीं उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस की जांच में पता चला कि नीलिमा अपनी बीमारी के चलते परेशान थी। वह पति के साथ ही छोटी बहन को भी परेशानी बताती रहती थी। इसके चलते पुलिस को शक है कि नीलिमा ने बीमारी से परेशान होकर सुसाइड किया होगा। हालांकि अभी घटना का कारण साफ नहीं हुआ है।

यह लिखा सुसाइड नोट में
अपने पति को संबोधित सुसाइड नोट में नीलिमा में ने लिखा कि वह अपनी जिंदगी से परेशान हो चुकी है और अब सबको छोड़कर जा रही है। उसने लिखा कि उसके पति को तंग न किया जाए वह अपनी मर्जी से जीवनलीला समाप्त कर रही है। उसने बच्चों के भविष्य की ओर ध्यान देने को कहा।

एक्सपर्ट से कराई जाएगी सुसाइड नोट की जांच
कोतवाल ने बताया कि घटना की छानबीन में पोस्टमार्टम के साथ ही एक्सपर्ट स सुसाइड नोट की जांच कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस ने नीलिमा की लिखावट का नमूना जुटाया है।


मायके वालों ने बनाई दूरी
नीलिमा और चंचल के बीच स्कूल के समय से प्रेम प्रसंग था। बाद में चंचल ने शादी कर ली। नीलिमा ने घरवालों से शादी के लिए मना कर दिया। चंचल की शादी के बाद नीलिमा भी चंचल के साथ यहां किराए के मकान में रहने लगी। वह पिछले 12 सालों से चंचल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। हालांकि नीलिमा चंचल के साथ दूसरी शादी की जानकारी देती थी। इस बीच नीलिमा के मायके वालों ने उससे रिश्ता तोड़ दिया और संपर्क नहीं रखा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नीलिमा के पिता को घटना की जानकारी दी लेकिन उन्होंने 12 साल पहले टूटे रिश्ते का हवाला देकर आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed