फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कांडा के नारायण गांव में दिनदहाड़े चोरों का धावा

कांडा के नारायण गांव में दिनदहाड़े चोरों का धावा

Tue, 27 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कांडा के नारायण गांव में दिनदहाड़े चोरों का धावा

विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा थाने से महज 500 मीटर दूरी पर स्थित नारायण गांव में मंगलवार को दिन दहाड़े चोरों ने धावा बोलकर घर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। चोर इस घर को पूर्व में भी दो बार निशाना बना चुके हैं। प्रभावित परिवार ने पुलिस को सूचित कर दिया है।

नारायण गांव निवासी वंशीधर पांडे का घर कांडा थाने से महज 500 मीटर दूरी पर है। मंगलवार को दिन में जब घर पर कोई नहीं था तब चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। गांव दिन दहाड़े हुई चोरी की इस घटना से गांव में भय बना हुआ है। प्रभावित ग्रामीण वंशीधर पांडे ने कांडा पुलिस को सूचित कर दिया है। बताया कि इससे पूर्व भी इसी घर में 19 सितंबर व 12 नवंबर को भी चोर घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी तथा मोबाइल चुराकर ले जा चुके हैं। इस मामले की भी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस चोरों का पता लगाने में नाकाम रही। कांडा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed