फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच टीम गठित

हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच टीम गठित

Wed, 10 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच टीम गठित

विज्ञापन
बागेश्वर। नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर बागेश्वर के चौरा गांव में मिले घायल तेंदुए की मौत की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। एडीएम को जांच टीम का अध्यक्ष जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। जांच टीम गठित होने के साथ ही वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणों तक तेंदुए की संदिग्ध मौत की आंच पहुंच गई है। विभाग पर घायल वन्य जीवों की जीवन रक्षा का प्रोटोकॉल के उल्लंघन का भी आरोप है।


इस प्रकरण की जांच के लिए एडीएम राहुल गोयल को अधिकृत किया गया है। तीन सदस्यीय जांच टीम तेंदुए के मिलने की सूचना से लेकर रेस्क्यू की कार्रवाई की जांच करेगी। जांच के दायरे में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी से लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीण होंगे। बता दें कि तीन अक्टूबर को चौरा गांव में घायल तेंदुआ मिला था। इस बीच ग्रामीणों और तेंदुए के बीच संघर्ष भी हुआ। इसमें एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हुआ। आरोप है कि बदले की भावना में तेंदुए से बेरहमी की गई। वन विभाग ने भी रेस्क्यू में गंभीरता नहीं दिखाई। तेेंदुए के साथ क्रूरता का वीडियो भी वायरल हो चुका है। पिछले दिनों नैनीताल हाईकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश जारी किए थे। एडीएम का कहना है कि कोई भी व्यक्ति घटना के संबंध में बयान और साक्ष्य उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed