फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   विवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या की

विवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या की

Thu, 19 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या की
बागेश्वर। मंडलसेरा के बनखोला में किराए के मकान में रहने वाली 24 साल की एक विवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। गृह कलह के कारण महिला पिछले कुछ समय से पति से अलग रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कांडा तहसील के गैराड़ निवासी खष्टी का कुछ समय पूर्व अपने पति रमेश से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह छह और चार वर्ष के दो बच्चों को साथ लेकर परिवार से अलग किराए में रहने लगी। कुछ समय पूर्व उसका पति दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया तब से वह अकेली थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 10:30 बजे खष्टी ने अपनी मां बसंती देवी से फोन पर बात की थी। इसके बाद शाम को जब उसकी मां ने उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। बृहस्पतिवार सुबह भी उसने फोन नहीं उठाया। इसपर बसंती देवी जब बनखोला पहुंची तो खष्टी का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


कोई जवाब नहीं आने पर मां बसंती देवी ने आसपास के लोगों की सहायता दरवाजा तुड़वाया। अंदर देखा तो खष्टी का शव पंखे से लटक रहा था। बेटी को पंखे से लटकता देखकर बसंती देवी सहित आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल सत्य प्रकाश रायपा ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका का मायका कमेड़ीदेवी के सेरी गांव में है। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में मृतका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। विवाहिता द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के ससुर का 12 दिन पूर्व हुआ है निधन
बागेश्वर। पंखे से लटककर जीवनलीला समाप्त करने वाली खष्टी देवी के ससुर उमेद सिंह का निधन 12 दिन पहले ही हुआ है। बुधवार को उमेद सिंह का पीपलपानी था। खष्टी की मौत से उसके ससुराल वाले सदमे में है। मृतका खष्टी का पति रमेश सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed