{"_id":"5bf59bd0bdec2269b262fa76","slug":"101542822864-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले के आरोपी को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले के आरोपी को जेल
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। जानलेवा हमले के आरोपी युवक को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
बुधवार को कपकोट थाने के जांच अधिकारी गोपाल राम ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बागेश्वर में अदालत के समक्ष उसे पेश किया। पत्रावलियों के अवलोकन और पुलिस की दलील सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद आरोपी को अल्मोड़ा जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
बता दें कि 30 अक्टूबर को रंजिश के चलते आरोपी छुरिया लीली निवासी बसंत कुमार ने कर्मी निवासी हीरा सिंह कठायत पर चाकू से हमला कर दिया था। उस वक्त पीड़ित बागेश्वर से वापस कपकोट स्थित घर की ओर लौट रहा था। तुड़तुड़िया के पास आरोपी का पीड़ित से विवाद हुआ और उसने चाकू से हमला कर दिया। अगले दिन थाने में जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश चल रही थी। आरोपी वारदात के 22 दिन बाद पुलिस के हाथ आया।