फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Crime With Wife in Bageshwar

Bageshwar News: पति ने पत्नी के पेट में घोंपा चाकू, केस दर्ज

Wed, 22 Feb 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 22 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Crime With Wife in Bageshwar
बागेश्वर। नगर के चौरासी में एक व्यक्ति ने पत्नी के पेट पर चाकू घोंप दिया। महिला का जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। महिला के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब आठ बजे चौरासी (नुमाइशखेत) निवासी पवन कुमार का अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पवन कुमार ने तैश में आकर सुनीता (24) के पेट पर चाकू घोंप दिया जिससे वह जख्मी हो गई। परिजनों ने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि जख्मी महिला के पिता सोमेश्वर क्षेत्र जिला अल्मोड़ा निवासी चरन राम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 504 के तहत नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस आरोपी के खिलाफ कई माध्यमों से पुख्ता सबूत जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed