फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   crime news in district.

Bageshwar News: शराब के नशे में वाहन चलाकर 14 यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाला चालक गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
बागेश्वर। यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। पुलिस ने 14 यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले चालक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति परिवहन विभाग से की है।
विज्ञापन

यातायात उपनिरीक्षक जीवन सिंह सामंत मंगलवार को यातायात टीम के साथ आरे बाईपास के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टैक्सी वाहन संख्या यूके 02 टीए 2018 क्रूजर को रोका गया। वाहन चालक चंचल सिंह निवासी सुंदिल जुनायल बागेश्वर शराब के नशे में पाया गया। वाहन में बालीघाट की ओर जाने वाले वाले 14 लोग सवार थे। मेडिकल परीक्षण में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वाहन में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed