{"_id":"64821a72edb789bbf5023916","slug":"crime-news-in-district-bageshwar-news-c-8-1-162605-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हवलाबाग में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हवलाबाग में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव
Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हवालबाग के स्युनराकोट में एक बुजुर्ग का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग बीते बुधवार से घर से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्युनराकोट निवासी दरबान सिंह (62) बीते बुधवार शाम घर से गायब हो गया। परिजन पूरी रात उसके घर लौटने का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं लौटे। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय नेगी का कहना है कि मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। परिजनों की तरफ से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। संवाद