{"_id":"66f9949b5702082a72055841","slug":"crime-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-110052-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: युवक का हवा में फायर करने वाला वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: युवक का हवा में फायर करने वाला वीडियो वायरल
Sun, 29 Sep 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। पहाड़ की शांत वादियों में फायर की गूंज वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा युवक कपकोट तहसील क्षेत्र के किसी ग्रामीण इलाके का जनप्रतिनिधि बताया जा रहा है। पुलिस भी वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है।
वीडियो में एक युवक हाथ में गन लेकर वाहन से उतरता है और बीच सड़क पर खड़े होकर हवा में फायर झोंक देता है। 12 सेकंड का यह वीडियो कपकोट-शामा सड़क के किसी स्थान पर लिया गया बताया जा रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। अब वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंच गया है। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि हवा में फायर करने का वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।