फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   crime news in district.

Bageshwar News: जिला अस्पताल में नियमित नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड

Sat, 31 May 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 31 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
बागेश्वर। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से अल्ट्रासाउंड की सेवा चरमरा गई है। कई बार मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। सप्ताह में तीन दिन केवल गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। अस्पताल में व्यवस्था गड़बड़ाने से निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वालों की मौज है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा चमोली और पिथाैरागढ़ के सीमावर्ती गांवों से भी ग्रामीण उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। गर्भवतियों को भी अपनी नियमित जांचों के लिए अल्ट्रासाउंड कराने पड़ते हैं। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा नेगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएचसी बैजनाथ से व्यवस्था के तौर पर जिला अस्पताल में सेवा दे रहे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुमार अमित इन दिनों चिकित्सकीय अवकाश पर गए हुए हैं। सीएचसी कपकोट में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आनंद बसवाल सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को जिला अस्पताल में केवल गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed