फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   crime news in district.

Bageshwar News: देवनाई में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र के देवनाई में किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन उन्हें अस्पताल ले कर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बुधवार को देवनाई निवासी तानिया त्यागी (15) पुत्री किशनपाल त्यागी मूल निवासी शाहोदरा, मिलक जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल भगरतोला में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। दोपहर को स्कूल से लौटने के बाद किशोरी कमरे के अंदर फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे सीएचसी बैजनाथ लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी का परिवार बीते पांच साल से किराए के मकान में रह रहा था। किशोरी के पिता क्षेत्र में पेंटिंग का कार्य करते हैं। पिता ने बताया कि वह किसी काम से मुरादाबाद गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह पहुंचे। किशोरी की मां गांव के समीप नदी में पत्थर तोड़ रही थी। घटना के समय किशोरी की बहन और भाई घर पर थे। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीएचसी बैजनाथ में तैनात चिकित्सक डॉ. अमित कुमार बंसल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी की मौत हो चुकी थी। एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed