{"_id":"5f3feaa38ebc3e4ae00fb503","slug":"crime-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3941059191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा रोजगार सेवक के साथ मारपीट, गुस्साए कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा रोजगार सेवक के साथ मारपीट, गुस्साए कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बागेश्वर में घायल रोजगार सेवक के समर्थन में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बोहाला के मनरेगा रोजगार सेवक ने दो लोगों पर मारपीट के आरोप में राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के विरोध में ग्राम विकास अधिकारियों और मनरेगा कर्मियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्राम बोहाला निवासी हिमांशु सिंह असवाल बोहाला न्याय पंचायत के रोजगार सेवक हैं। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक नंदीगांव को तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे वह बोहाला में मनरेगा के कार्य के लिए मुख्य सड़क से बिस्तोला की ओर जा रहे थे। रास्ते में मिले दो लोगों ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। रोड पर पटक कर लात-घूंसे मारने लगे। हिमांशु ने फोन से अपने पिता को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे पिता को भी पीटा गया। परिवार के लोगों ने बीचबचाव किया तो आरोपी धमकी देकर चल दिए।
घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को तमाम ग्राम विकास अधिकारी और मनरेगा कर्मी जिला मुख्यालय में एकत्र हो गए। बांहों में काले फीते लगाकर प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह टाकुली का कहना है कि मामला असंज्ञेय अपराध है। दोनों आरोपियों की एनसीआर दर्ज की गई है।