फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cricketer Manish Pandey reached his ancestral village and paid obeisance at Harju Temple.

Bageshwar News: पैतृक गांव पहुंचे क्रिकेटर मनीष पांडेय, हरज्यू मंदिर में नवाया शीश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Manish Pandey reached his ancestral village and paid obeisance at Harju Temple.
बागेश्वर में दफौट हरज्यू मंदिर में आयोजित बैसी पूजा में शामिल होने पहुंचे क्रिकेटर मनीष पांडेय।
बागेश्वर। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मनीष पांडेय इन दिनों अपने पैतृक गांव भीड़ी पहुंचे हैं। वह देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। सोमवार को उन्होंने दफौट के हरज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना की। गांव आने से पूर्व वह पांखू के कोकिला मंदिर भी पहुंचे। उनके माता-पिता, बहन और बहनोई भी गांव आए हैं।
विज्ञापन

मनीष पांडेय 26 सितंबर को चौकोड़ी पहुंचे थे। वह अपने पिता कृष्णानंद पांडेय, माता तारा पांडेय, बहन अनीता और बहनोई नितेश के साथ आए। 27 सितंबर को वह पूरे परिवार के साथ मां कोकिला (कोटगाड़ी) मंदिर गए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोविंद बल्लभ पाठक, सचिव गोविंद कृष्ण पाठक, पुजारी जीवन पाठक ने उनकी पूजा-अर्चना और दुर्गा सप्तशती का पाठ करवाया। रात को चौकोड़ी में रुकने के बाद 28 सितंबर को बागेश्वर होते हुए वह अपने गांव भीड़ी पहुंचे। सोमवार को दफौट के हरु मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भीड़ी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश भट्ट ने बताया कि वह पहले दिन से ही मनीष के साथ हैं। उनके ताऊ खीमान ने बताया कि मनीष ने कक्षा तीन तक गांव के स्कूल से पढ़ाई की थी। गांव छोड़ने के बाद वह पहली बार यहां आए हैं। उनके आने से गांव में उत्साह का माहौल है। बताया कि मनीष भी गांव आकर काफी खुश हैं। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर वह उत्साहित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed