{"_id":"63fb8f51035a5a7f5909b361","slug":"cricket-in-bageshwar-bageshwar-news-c-8-1-66249-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कर्म्याल क्रिकेट अकादमी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कर्म्याल क्रिकेट अकादमी ने जीता खिताब
Sun, 26 Feb 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता कर्म्याल क्रिकेट अकादमी (केसीए) ने जीत ली। खिताबी मुकाबले में अकादमी की टीम ने संगम बेकरी की टीम को 28 रन से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 164 रन बनाए। सुमित मेहता ने नाबाद 56 रन और मनोज मेहता ने 49 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी संगम बेकरी की टीम 136 रन पर सिमट गई। केसीए के मनोज मेहता को मैन ऑफ द मैच, संजय बेकरी के रितिक लोबियाल मैन ऑफ द सीरीज रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब कर्म्याल अकादमी के सुंदर कोरंगा, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब अकादमी के सुमित खेतवाल, सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर का खिताब संगम बेकरी के शुभम बिष्ट को दिया गया। अंपायर राजेश कनौली, सुमित हरड़िया थे। स्कोरिंग चेतन रावत, तनुज कर्मयाल ने की। आंखों देखा हाल राशि कोरंगा, सुशील धोनी ने सुनाया।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुरेश खंतवाल, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, विशिष्ट अतिथि हीराबल्लभ भट्ट, नरेंद्र खेतवाल, महेश खंतवाल, अन्नू मेहता, विनोद पाठक ने विजेता, उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन में रोशन गढि़या, संजीव खेतवाल, मनोज खेतवाल, तनुज कर्मयाल, नीरज पांडेय, चेतन रावत, जगदीश परिहार, भास्कर खेतवाल, संतोष खेतवाल, सुनील टंगड़िया ने सहयोग दिया। आयोजक सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब कठायतबाड़ा के संचालकों ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।