फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cracks of worry... 700 lives at risk for Rs. 9.5 lakh

Bageshwar News: चिंता की दरारें... साढ़े नाै लाख के चक्कर में 700 की जान जोखिम में

Thu, 11 Sep 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cracks of worry... 700 lives at risk for Rs. 9.5 lakh
कपकोट (बागेश्वर)। महज 9.46 लाख रुपये की लागत के प्रस्ताव पर अटके मरम्मत कार्य ने सुडिंग गांव समेत चार गांवों की 700 से अधिक आबादी को खतरे में डाल दिया है। चुड़िया गधेरे पर बना पैदल पुल और उसका पहुंच मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इसी जर्जर पुल से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल बारिश में पुल का पहुंच मार्ग टूट गया था लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इस बार हालात और बिगड़ गए हैं। चौड़ी दरारों और धंसे रास्ते से लोग जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो पुल कभी भी गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रवीण मटियानी सहित ग्रामीण राजू टाकुली, कुंदन सिंह कपकोटी, बलबीर सिंह टाकुली और शांति मटियानी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक साल से मरम्मत की मांग हो रही है लेकिन विभाग कागजों में प्रस्ताव भेजने तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed