{"_id":"6106fbf38ebc3e845344f0d8","slug":"covid-vaccination-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4331506113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात अगस्त तक शत प्रतिशत लोगों को लगाएं टीके की पहली डोज: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात अगस्त तक शत प्रतिशत लोगों को लगाएं टीके की पहली डोज: डीएम
विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से सभी एसडीएम की बैठक ली।
उन्होंने सात अगस्त तक हर हाल में सभी पात्र लोगों को टीके की पहली डोज लगाने के निर्देश दिए। सभी ग्राम प्रधानों से भी शत प्रतिशत टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी लेने के लिए कहा।
डीएम ने कहा कि शासन से 15 अगस्त तक हर हाल में सभी लोगों को टीके की पहली डोज लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको देखते हुए जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ानी होगी। टीकाकरण से बच रहे लोगों की काउंसलिंग करने के लिए कहा।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं और 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की माताओं की सूची आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से तैयार कर मोबाइल टीम के माध्यम से घर-घर जाकर उन्हें टीका लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन
टीकाकरण का डाटा बनाते समय विशेष सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए। वीसी में एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. वीके सक्सेना, डॉ. प्रमोद जंगपांगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी आदि रहे।