फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Covid in Childrens of Kumaun

बच्चों को गिरफ्त में ले रहा है कोरोना, बागेश्वर में एक माह में 9 बच्चे संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Covid in Childrens of Kumaun
Covid in Childrens of Kumaun
बागेश्वर/अल्मोड़ा। जिले में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। एक माह के भीतर नौ बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि इसमें आठ बच्चे उपचार के बाद ठीक हो चुके है। एक संक्रमित बच्चे का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, अल्मोड़ा में मंगलवार को भी कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता निर्खुपा ने बताया कि कोविड पॉजिटिव बच्चों की आयु एक से पांच वर्ष के बीच है। इलाज के दौरान कई बच्चों को सांस संबंधी दिक्कत होने पर आईसीयू में भी रखना पड़ा है। हालांकि समय पर उपचार मिलने से कोरोना संक्रमित नौ बच्चों में से आठ बच्चे ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि चिंता की बात यह है संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और लापरवाही की वजह से बच्चे संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों के संक्रमण से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञ तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं। अल्मोड़ा में फिलहाल कोरोना से राहत है। मंगलवार को भी एक भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं मिला। जिले में कुल मरीजों की संख्या 11930 है, जिसमें से 11776 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि जिले में मात्र एक सक्रिय मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित बच्चों के साथ अभिभावकों के रहने की व्यवस्था
बागेश्वर। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि बच्चों के कोरोना संक्रमित होने पर उनके साथ रहने वाले अभिभावकों को कोविड गाइडलाइन के अनुरूप बच्चों के साथ रखा जा रहा है। संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं हैं। बच्चों के उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में छह आईसीयू बेड लगाए गए हैं। जिला अस्पताल में भी पांच आईसीयू और एक एनबीएसयू बेड का वार्ड बनाया गया है। 16 बेड के दो बाल चिकित्सा वार्ड भी बनाए गए हैं। पीकू वार्ड भी बनाया गया है। जहां पर संक्रमित शिशुओं के उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है।

जिला अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। एक माह के भीतर नौ बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए पूरी तरह तैयार है। संक्रमित बच्चों में से आठ उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। अभिभावक बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन करें।
डॉ. सुनीता टम्टा, मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed