फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Covid curfew has widespread impact in Bageshwar

बागेश्वर में कोविड कर्फ्यू का व्यापक असर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Covid curfew has widespread impact in Bageshwar
बागेश्वर के भराड़ी टैक्सी स्टेंड पर पसरा सन्नाटा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रविवार के दिन लगा कोविड कर्फ्यू का जिले में व्यापक असर रहा। जिला मुख्यालय में सुबह के समय कुछ ऊहापोह की स्थिति के बाद पूरे दिन बाजार बंद रहा। बंद के दौरान चिकित्सा और अनिवार्य सेवाएं सुचारु रहीं।
विज्ञापन

कोविड कर्फ्यू की जानकारी शनिवार रात से दी जाने लगी थी। पुलिस प्रशासन लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को बाजार बंद के बारे में जागरूक कर रहा था। इसके बावजूद अधिकांश लोगों तक जानकारी नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते सुबह के समय बाजार में रोजाना की तरह का माहौल दिखा। हालांकि जल्द ही पुलिस ने बाजार आए लोगों को घरों को भेजना शुरू कर दिया। करीब नौ बजे बाद बाजार में सुनसानी होने लगी। इस दौरान पूरे दिन बाजार में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इस दौरान पुलिस ने बेवहज बाजार में घूमने वालों पर कार्रवाई भी की। नगर में कोतवाल डीआर वर्मा पूरे दिन भ्रमण करते रहे। जिला मुख्यालय के अलावा कपकोट, भराड़ी, कांडा, कौसानी में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह के समय कुछ दुकानें खुली थी, जिन्हें पुलिस ने बंद करवा दिया।
विज्ञापन

एसपी और एसडीएम ने लिया जायजा
बागेश्वर। एसपी अमित श्रीवास्तव और एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने नगर में घूमकर बंद का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र के अलावा कोविड सेंटर, स्टेजिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। पुलिस से बंद को लेकर जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की दुकान कराई बंद
बागेश्वर। बाजार बंद होने के बावजूद स्टेशन रोड में शराब की दुकान खुली थी। एसडीएम जयवर्धन शर्मा को इस बात की जानकारी हुई तो वह मौके पर गए और दुकान बंद करवाई। हालांकि दुकानदार ने बंद के लिए किसी तरह का आदेश नहीं होने की बात कही, लेकिन एसडीएम ने कोरोना के खतरे को देखते हुए शराब की दुकान बंद करने को कहा।

टैक्सी स्टेंडों में सन्नाटा, सवारियां परेशान
बागेश्वर। बंद के दौरान टैक्सी स्टेंडों पर सन्नाटा पसरा रहा। नगर के ताकुला, कांडा, पिंडारी, गरुड़ टैक्सी स्टेंड पर इक्का-दुक्का वाहन दिखे। बाहर से आने वाले यात्रियों को गंतव्य तक गाड़ी नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ी। बागेश्वर से हरसीला बारात में जा रहे बैंड वाले भी गाड़ी नहीं मिलने से परेशान दिखे। बाहर से आने वाले लोग गाड़ी की तलाश में सामान लेकर पैदल इधर से उधर भटकते रहे। इधर केएमओयू और रोडवेज की गाड़ियों का संचालन जारी रहा, लेकिन सवारियां बेहद कम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed