{"_id":"609433e68ebc3ef1ad53b133","slug":"covid-care-center-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4236090191","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में जल्द शुरू होगा 50 बेड का कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में जल्द शुरू होगा 50 बेड का कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कोविड संक्रमण की बढ़ती लहर को देखते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देेश दिए। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय में बने कोविड केयर सेंटर (थ्रीसी) में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर संचालन शुरू करवाने को कहा। जिले में लगने वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के संबंध में कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से संक्रमण की रोकथाम के लिए चल रहे कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरतने को कहा।
उन्होंने संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की अनिवार्य जांच कराने, सैंपलिंग को तेज कर अधिकतम लोगों की जांच करने, कोरोना संक्रमण से मौत वाले क्षेत्र में सभी लोगों की जांच करने, बाहर से आने वालों को मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट करने को कहा।
विज्ञापन
बीआरटी और सीआरटी को जिल में आने वालों पर कड़ी नजर रखने और तेज गति से सभी की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कराने के निर्देश दिए। न्याय पंचायत स्तर पर तैनात कृषि अधिकारियों को बीआरटी टीम में शामिल करने को कहा।
ग्राम निगरानी समिति से सतर्कता से काम करने और कोरोना के लक्षण वालों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम में देने को कहा। उन्होंने ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट को जल्द शुरू करने को कहा ताकि जिला अस्पताल के 150 बेडों में ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में एसपी अमित श्रीवास्तव, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी आदि रहे।
दायित्वों का ढंग से निर्वहन न होने पर होगी कार्रवाई
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कोविड संक्रमण की रोकथाम में तैनात अधिकारियों से दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी दायित्वों का सही से निर्वहन नहीं करेगा या अपने कार्य पर उपस्थित नहीं होगा, उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
क्लीनिकों पर रखें पैनी नजर
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने सभी एसडीएम से अपने क्षेत्र के निजी क्लीनिकों पर नजर रखते हुए रोज आने वाले मरीजों का पूर्ण डाटा संकलित कराने को कहा।
कोविड लक्षण वाले मरीज का आरटी-पीसीआर टेस्ट न कराने पर उसकी जवाबदेही तय करने को कहा। सीएमओ को मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर दवाइयों का स्टॉक जांचने के भी निर्देश दिए।