फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Court has given justice.

Bageshwar News: सत्र न्यायालय ने दोषमुक्ति के फैसले को रखा बरकरार

Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Court has given justice.
बागेश्वर। सत्र न्यायाधीश आरके खुल्बे की अदालत ने निचली अदालत के दोषमुक्त करने के फैसले को बरकरार रखते हुए फैसले के खिलाफ दाखिल अपील को खारिज किया।
विज्ञापन

कथानक के अनुसार वादी हर्ष सिंह निवासी महोली ने 24 अप्रैल 2022 को कपकोट थाने में उसी गांव के लक्ष्मण सिंह के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार आरोपी ने 18 अप्रैल 2022 को वादी के अमरूद के पेड़ की टहनी काट दी थी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने आई वादी की बेटी से भी मारपीट की। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी दे गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 में केस दर्ज किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ऐश्वर्या बोरा की अदालत में मामला चला। न्यायालय ने 23 मई 2023 को संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया था। राज्य सरकार की ओर से फैसले के खिलाफ सत्र न्यायालय में अपील की गई। सत्र न्यायालय ने अवर न्यायालय के फैसले को विधिसम्मत मानते हुए अपील को खारिज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed