फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Countrywide School Mass Reverse Exodus Dialogue

Bageshwar News: प्रदेश की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की जरूरत

Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Countrywide School Mass Reverse Exodus Dialogue
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में राज्य स्तरीय वृहद रिवर्स पलायन संवाद में प्रदेश की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढि़या, अभियान के प्रणेता आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी महाराज, सुप्रसिद्ध मांगल गायिका पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल, मनुजेंद्र मनु बड़थ्वाल और प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


आचार्य विपिन महाराज ने बताया कि देवभूमि की संस्कृति को बचाए रखना और देवभूमि से पलायन को रोकना इस अभियान का प्रमुख संकल्प है। जिसके तहत उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार, रीति-रिवाज और परंपराओं के संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। विधायक गढि़या ने कहा कि सरकार प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने और दूरस्थ क्षेत्रों से पलायन को रोकने का सफल प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने कहा कि प्रदेश के मांगल गीत, लोकगीत, बोली भाषा, पारंपरिक वेशभूषा, संस्कृति की मौलिकता के संवर्धन के लिए वैश्विक स्तर पर अपनी गौरवशाली संस्कृति पहचान दिलानी होगी। यह कार्य सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कई लोकगीत भी सुनाए।


कार्यक्रम में मेधावी भावना दानू, पलक हरडिया, सौम्या पांडे, मयंक जोशी, मानवी नगरकोटी को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक प्रकाश धपोला, हिमांशु चौबे, आनंद पाठक, रविंद्र धपोला, मोहन सिंह कुंवर, रवि धपोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed